गुरुवार, 24 सितंबर 2026

देवास में 25 सितंबर, 27 सितंबर और 2 अक्टूबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी बंद, चिकन-मटन, मछली, अंडे की दुकानें, पशुवध गृह और नॉनवेज होटल बंद रखने के निर्देश | Kosar Express

 


देवास। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 25 सितंबर शुक्रवार को देवास नगर निगम सीमा क्षेत्र में चिकन, मटन, मांस, मछली और अंडे की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। इसके साथ ही सभी पशुवध गृह और नॉनवेज होटल भी बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।


नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य निरीक्षक हरेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा संबंधित दुकानदारों और होटल संचालकों को सूचना पत्र जारी किए गए हैं।


नगर निगम के अनुसार 25 सितंबर अनंत चतुर्दशी, 27 सितंबर पर्युषण पर्व और 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर निगम सीमा क्षेत्र में संबंधित दुकानें और नॉनवेज होटल बंद रहेंगे।


इन तारीखों पर यदि कोई दुकान या होटल खुला पाया जाता है, तो मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 254 की उपधारा (1) के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.