बुधवार, 30 सितंबर 2026

देवास में 1 अक्टूबर को 4 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद, इन क्षेत्रों में रहेगा असर | Kosar Express



देवास। विद्युत विभाग द्वारा 1 अक्टूबर 2026 को 33/11 केवी पठान कुआं सब स्टेशन से निर्गमित 11 केवी केपी कॉलेज फीडर पर लाइन मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा।


मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक संबंधित क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।


इस दौरान केपी कॉलेज, पठान कुआं, लक्ष्मीबाई मार्ग, नाहर दरवाजा चौराहा, पुलिस थाना, बड़ी-छोटी राधाबाई स्कूल, मोहसिनपुरा, नयापुरा चौक, गवली मोहल्ला और नाथ मोहल्ला सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।


विद्युत विभाग के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर शटडाउन का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.