देवास। अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर 3 जुआ फड़ों पर दबिश देकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से ₹22,370 नगद और 52 ताश के पत्तों की गड्डियां जब्त की गईं।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेले जाने की सूचना मिलने के बाद 3 पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने घेराबंदी कर दबिश दी और जुआ खेलते हुए आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों में दुर्गेश पिता केशु भूरिया (31), निवासी सर्वोदय नगर अमोना के पास, थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास; सोनू पिता शाहबुद्दीन खान (34), निवासी उपनगरीय बस स्टैंड इटावा, थाना सिविल लाइन; फिरोज पिता सलाम शाह (33), निवासी फौजी नगर, थाना कोतवाली; राजेश पिता नवलसिंह चौहान (33), निवासी सोनिया नगर रसूलपुर, थाना औद्योगिक क्षेत्र; आकाश पिता चेनसिंह लोधी (25), गजेन्द्र पिता अनवर सिंह कर्मा (25), मनीष पिता अनवर सिंह कर्मा (25), निकुंज पिता करण रावत (22), शाहरूख पिता सफीक खान (28), सभी निवासी पुष्पकुंज कॉलोनी इटावा, थाना सिविल लाइन देवास; आसीम पिता आमीन शेख (30), निवासी मकान नंबर 114 पुष्पकुंज कॉलोनी इटावा; और शाहदाब उर्फ डैनी पिता मेहरबान शेख (30), निवासी पुष्पकुंज कॉलोनी इटावा शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए। इसके साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर आरोपियों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई अवैध जुआ-सट्टा और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.