शनिवार, 12 सितंबर 2026

देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज की दुकानें रहेंगी बंद, चिकन-मटन, मछली और अंडे की बिक्री पर रोक | Kosar Express


देवास। गणेश चतुर्थी और पर्युषण पर्व के अंतिम दिवस के अवसर पर देवास नगर निगम सीमा क्षेत्र में 14 और 15 सितंबर को चिकन, मटन, मांस, मछली और अंडे की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।


शासन के निर्देशों के तहत निगमायुक्त दलीप कुमार ने स्वास्थ्य निरीक्षक हरेंद्र सिंह ठाकुर को शहर में संचालित सभी पशु वध गृह, नॉनवेज होटल और मांसाहार विक्रय करने वाली दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।


स्वास्थ्य निरीक्षक ने बताया कि संबंधित दुकानदारों और होटल संचालकों को सूचना पत्र जारी किए जा चुके हैं।


निर्देशों के बावजूद यदि 14 या 15 सितंबर को दुकानें या नॉनवेज होटल खुले पाए गए, तो मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 254(1) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.