देवास जिले के खातेगांव में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त ब्राउन शुगर की कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना खातेगांव पुलिस को सूचना मिली थी कि अनाज मंडी स्थित एक गोदाम में कुछ लोग ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गोदाम की घेराबंदी कर दबिश दी और मौके से चार आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय प्रिंस अग्रवाल, 28 वर्षीय अमन तिवारी, 24 वर्षीय यश जगताप और 24 वर्षीय रवि मन्सोरे के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 24 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में थाना खातेगांव में अपराध क्रमांक 687/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से ब्राउन शुगर के स्रोत, सप्लाई चैन और विक्रय नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.