गुरुवार, 3 सितंबर 2026

देवास में जन्माष्टमी पर चिकन-मटन और मछली की दुकानें रहेंगी बंद, नॉनवेज होटल और पशुवध गृह भी पूरी तरह बंद रखने के निर्देश, खुली मिली दुकान तो होगी कार्रवाई |। Kosar Express


देवास। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी के अवसर पर देवास नगर निगम सीमा क्षेत्र में चिकन, मटन, मांस और मछली की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।


शुक्रवार 4 सितंबर को जन्माष्टमी के चलते निगम सीमा क्षेत्र के सभी पशुवध गृह, चिकन-मटन और मछली विक्रय की दुकानें, साथ ही सभी प्रकार के नॉनवेज होटल बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।


शासन के निर्देशों के पालन में निगमायुक्त दलीप कुमार ने स्वास्थ्य निरीक्षक हरेन्द्र सिंह ठाकुर को सभी संबंधित दुकानदारों और होटल संचालकों को सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।


स्वास्थ्य निरीक्षक के मुताबिक सभी व्यवसायियों और संचालकों को बंद रखने की सूचना दे दी गई है। 4 सितंबर को यदि कोई दुकान या नॉनवेज होटल खुला पाया जाता है, तो मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 254(1) के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।


यानी जन्माष्टमी के दिन देवास में नॉनवेज की बिक्री और पशुवध पर पूरी तरह रोक रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.