शुक्रवार, 4 सितंबर 2026

Dewas - किसानों के मोटर पंप चोरी करने वाले गैंग सरगना सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल खरीदने और बिकवाने वाले कबाड़ी भी पुलिस गिरफ्त में | Kosar Express

 


  • आधा दर्जन से अधिक चोरी के मोटर पंप बरामद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त
  • ऑपरेशन “त्रिनेत्रम” के तहत लगे CCTV कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस


देवास। पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में किसानों के मोटर पंप एवं कृषि उपकरण चोरी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । 


इसी क्रम में थाना कन्नौद पुलिस को ग्राम बावड़ीखेड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों में किसानों के मोटर पंप चोरी होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद आदित्य तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी कन्नौद तहजीब काजी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।


पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत लगाए गए CCTV फुटैज का विश्लेषण किया गया एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम घोघड़ा के तीन व्यक्ति उक्त घटनाओं में संलिप्त है। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से ग्राम घोघड़ा में घेराबंदी कर 01.विशाल पिता मुकेश निवासी घोघड़ा 02.गंगाराम पिता मुन्नालाल निवासी घोघड़ा 03.अनिल पिता गुलाबसिंह निवासी घोघड़ा को पुलिस अभिरक्षा में लेकर प्रारंभिक पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने ग्राम बावड़ीखेड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों से मोटर पंप चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी की मोटरों को कबाड़ियों को बेचने की जानकारी दी।


आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा राकेश पिता प्रकाश निवासी ग्राम खारदा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसके द्वारा चोरी की मोटरों को कटवाकर एवं तोड़फोड़ कर फारूख पिता नफीस खां निवासी बोरदा (कबाड़ी वाला) को बेचने की जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया मश्रुका बरामद किया गया। पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान आधा दर्जन से अधिक मोटर पंप बरामद किए गए तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त की गई। गिरफ्तार सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।


गिरफ्तार आरोपी-

1. विशाल पिता मुकेश निवासी घोघड़ा

2. गंगाराम पिता मुन्नालाल निवासी घोघड़ा

3. अनिल पिता गुलाबसिंह निवासी घोघड़ा 

4. राकेश पिता प्रकाश निवासी खारदा

5. फारूख पिता नफीस खां निवासी बोरदा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.