रविवार, 6 सितंबर 2026

देवास में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार, 11,700 रुपए नकद और 2 ताश की गड्डियां जब्त, विजयागंज मंडी पुलिस की कार्रवाई | Kosar Express


देवास।
विजयागंज मंडी थाना पुलिस ने जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 11 हजार 700 रुपए नकद और 2 ताश की गड्डियां जब्त की हैं।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ-सट्टा और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 4 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिद्धार्थ गार्डन के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर विजयागंज मंडी थाना पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे आरोपी भागने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मनोज राठौर, नूर मोहम्मद, अजय कुमावत, राजेंद्र सोलंकी, राहुल राठौर, दीपक सोलंकी, विष्णु मालवीय और जितेंद्र पटेल को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.